पशु पक्षियों, वन्य जीवों की सुरक्षा उनकी पशु स्वास्थ्य सुरक्षा, पशु पक्षियों पर क्रूरता रोकने के लिए पशु कल्याण कार्यक्रम आयोजित करना और गौशालाएं, पशु पालकों और पशु चिकित्सा कर्मियों के आर्थिक, नैतिक, सामाजिक अधिकारों के लिए प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करना इस समिति का मुख्य ध्येय है
पशु कल्याण समिति एक ऐसा समुदाय बनाना चाहती है जहां सभी पशु पक्षियों के साथ हो रही क्रूरता को पूर्णतया समाप्त हो सके तथा सभी पशु पक्षियों के कल्याण का महत्व हो, इसके लिए प्रांतीय एवं राष्ट्रीय संस्थाओं एवं सभी नागरिकों के साथ प्रभावी अभियान और सहयोग स्थापित करने की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है।
यह समिति केन्द्र सरकार, राज्य सरकार, प्रशासन, पुलिस प्रशासन, भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, पशु पालन विभाग के साथ पशु पक्षियों, पशु पालकों एवं पशु चिकित्सा कार्मिकों की स्थिति, उनकी समस्याओं और प्रकरणों के बारे में अवगत करा कर उनका निवारण करवाने का प्रयास कर रही है तथा भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड, पशु पालन विभाग के कार्यों में आवश्यकतानुसार उपलब्ध संसाधन के अनुसार सहयोग कर रही है।